ई-श्रम कार्ड

ई-श्रम कार्ड: असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सशक्तिकरण का माध्यम

दोस्तों भारत में, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों की संख्या लाखों में है। ये सब श्रमिक विभिन्न प्रकार के कार्यों में लगे हुए हैं, जैसे कि निर्माण, कृषि, घरेलू काम, और परिवहन अत्यादि। हालांकि, इन श्रमिकों को अक्सर सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य लाभों से वंचित रह जाता है। ई-श्रम कार्ड भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है,जिसे श्रमिक कार्ड के नाम से भी जाना जाता है,भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए हैं ,जो इन श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आजीविका के लिए अवसर प्रदान करने का प्रयास करती है। यह कार्ड कई लाभों तक पहुंच प्रदान करता है, जिनमें क्या-क्या शामिल हैं ये जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े!

ई-श्रम कार्ड: लाभ और उद्देश्य

ई-श्रम कार्ड, जिसे श्रमिक कार्ड के नाम से भी जाना जाता है, जो भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों के लिए शुरू की गई एक योजना है। इसका उद्देश्य इन श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ प्रदान करना और उनकी आजीविका में सुधार करना है। ई-श्रम कार्ड: लाभ और उद्देश्य निम्नलिखित हो सकते हैं !

ई-श्रम कार्ड के लाभ:

बीमा: यदि कार्डधारक दुर्घटना में घायल हो जाता है या विकलांग हो जाता है, तो उसे सामाजिक सुरक्षा जैसे योजना से आर्थिक सहायता मिल सकती है।
आवास योजना: कार्डधारक आवास योजनाओं के लिए पात्र हो सकते हैं।
शिक्षा योजना: कार्डधारक अपने बच्चों की शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
राशन कार्ड: कार्डधारक राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कौशल विकास: कार्डधारकों को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा सकता हैं।
गर्भावस्था और प्रसव लाभ: कार्डधारक गर्भवती महिलाओं को मातृत्व लाभ मिल सकता है।
बेरोजगारी भत्ता: कुछ राज्यों में, कार्डधारक बेरोजगारी भत्ते के लिए पात्र हो सकते हैं।
पेंशन योजना: कार्डधारी 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर कार्डधारक पेंशन के लिए पात्र हो सकते हैं।

ई-श्रम कार्ड के मुख्य उद्देश्य:

सामाजिक सुरक्षा: ई-श्रम कार्ड का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले सभी श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसमें उन्हें दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा, और अन्य पेंशन जैसी योजनाओं का लाभ प्रदान करना शामिल है।
आजीविका में सुधार: ई-श्रम कार्ड का एक अन्य उद्देश्य इन श्रमिकों की आजीविका में सुधार लाना है। जिसके लिए उन्हें कौशल विकास जैसे प्रशिक्षण प्रदान कर, उन्हें बेहतर रोजगार के अवसरों से जोड़ना, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो इसके लिए कार्यक्रम शुरू करना शामिल है।
डेटाबेस का निर्माण: ई-श्रम कार्ड का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाना है। यह डेटाबेस सरकार को इन श्रमिकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने और उनके लिए नीतियां बनाने में मदद करेगा।
कुल मिलाकर, ई-श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले सभी श्रमिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। यह कार्ड उन्हें सामाजिक सुरक्षा, बेहतर आजीविका, और अधिक अवसर प्रदान करना है।

ई-श्रम कार्ड के लिए पात्रता और आवश्यक दस्तावेज

दोस्तों ई-श्रम कार्ड के लिए पात्रता और आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित हो सकते हैं जैसे की !

ई-श्रम कार्ड के लिए पात्रता:

लाभुक भारत का नागरिक होना चाहिए।
लाभुक का 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का होना चाहिए।
लाभुक असंगठित क्षेत्र में काम करना चाहिए।
लाभुक न्यूनतम मजदूरी से कम आय वाले परिवार से होना चाहिए।
लाभुक असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों में शामिल होना चाहिए जैसे की:

निर्माण श्रमिक
कृषि श्रमिक
घरेलू कामगार
परिवहन श्रमिक
रेहड़ी-फेरी वाले
मछुआरे
अन्य श्रमिक जो किसी भी प्रतिष्ठान में काम नहीं करते हैं

ई-श्रम कार्ड
ई-श्रम कार्ड

 

आवश्यक दस्तावेज:

आधार कार्ड
बैंक खाता पासबुक
राशन कार्ड
जाति प्रमाण पत्र
निवास प्रमाण पत्र
पासपोर्ट आकार का फोटो

दोस्तों  आप ई-श्रम पोर्टल (https://register.eshram.gov.in/) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए, आपको उपरोक्त सभी दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां अपलोड करनी होंगी।

 

ई-श्रम कार्ड के लिए Online आवेदन करने की प्रक्रिया:

दोस्तों आप ई-श्रम पोर्टल (https://register.eshram.gov.in/) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए, आपको नीचे दिए गए स्टेप को फ़्लो करनी हो सकती है जैसे की:

ई-श्रम की आधिकारिक पोर्टल पर जाएं और “रजिस्टर” बटन पर क्लिक करें।
उसके बाद अपना “आधार नंबर” दर्ज करें और “ओटीपी प्राप्त करें” बटन पर क्लिक करें।
आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी प्राप्त होगा उसे दर्ज करें। जैसे ही आप OTP दर्ज करेगे तो आपके सामने एक नया पेज खुलेगा !
उसमे माँगे गए सभी आवश्यक जानकारी भरें और “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

जैसे ही आप ये सब प्रक्रिया को पूरा कर लेगे तो आपके सामने आपका “ई-श्रम का ID कार्ड” show होगा आप उसे प्रिन्ट या डाउनलोड कर ले !

ई-श्रम कार्ड एक महत्वपूर्ण पहल है जो असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आजीविका के अवसर प्रदान
करती है। यदि आप पात्र हैं, तो मैं आपको ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।

CSC केंद्र से ई-श्रम कार्ड बनवाने की प्रक्रिया:

आप CSC (Common Service Center) केंद्र के माध्यम से भी ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। जैसे की सभी को पता है CSC केंद्र पूरे भारत में स्थित हैं और विभिन्न सरकारी सेवाएं प्रदान करते हैं।

CSC से ई-श्रम कार्ड बनवाने की प्रक्रिया क्रमशः इस प्रकार हैं

1. CSC केंद्र पर जाएं:

सबसे पहले आपको अपने नजदीकी CSC केंद्र का पता लगाने के लिए, आप CSC वेबसाइट (https://csc.gov.in/) पर जा सकते हैं, तथा उसके बाद आप अपने नजदीकी CSC केंद्र पर जाए।

2. आवश्यक दस्तावेज साथ रखें:

CSC केंद्र जाने से पहले आपको अपने आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, तथा अपना मोबाईल साथ रखना होगा।

3. CSC VLE से संपर्क करें:

CSC केंद्र पर पहुंचने के बाद, ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने में आपकी सहायता के लिए CSC VLE से संपर्क करें।

4. आवेदन पत्र भरें:

CSC VLE आपको ई-श्रम कार्ड का आवेदन पत्र प्रदान करेगा। जिसमे आपको अपना नाम, पता, शिक्षा योग्यता, कौशल, रोजगार विवरण, और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

5. बायोमेट्रिक सत्यापन:

CSC VLE आपको अपनी उंगलियों के निशान अथवा आंखों का स्कैन लेकर बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करेगा।

6. शुल्क का भुगतान करें:

उसके बाद CSC केंद्र अथवा सरकार के द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान करें(यदि लागू हो)।

7. रसीद प्राप्त करें:

भुगतान करने के बाद, आपको एक रसीद प्राप्त हो सकती हैं।

8. ई-श्रम कार्ड प्राप्त करें:

आपके आवेदन पत्र और सत्यापन प्रक्रिया के सफल होने पर, आपको कुछ दिनों या तुरंत अपना ई-श्रम कार्ड CSC केंद्र से प्राप्त होगा।

CSC के माध्यम से ई-श्रम कार्ड बनवाने के लाभ:

यह सुविधाजनक और आसान है।
आपको किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है।
CSC अधिकारी/VLE आपको आवेदन प्रक्रिया में मदद करेंगे और ई-श्रम कार्ड तुरंत प्राप्त कर सकते है

नोट:- यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए हैं , अधिक जानकारी केलिए सम्बधीत विभाग से संपर्क करे !

Leave a Comment